फिंगेश्वर में कांग्रेस का चक्का जाम, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन,

BHUPENDRA SINHA

May 29, 2026

फिंगेश्वर /गरियाबंद:- जिले के फिंगेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं एवं बढ़ती महंगाई को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने फिंगेश्वर-राजिम मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खरीफ सीजन से पहले खाद की कमी, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने फिंगेश्वर स्थित सहकारी समिति का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर बैठकर चक्का जाम किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया। बाद में राज्यपाल के नाम तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने तथा महंगाई पर नियंत्रण करने की मांग की गई।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया और खाद संकट दूर नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment