नगर पंचायत टुंडरा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि और भाजपा की नीतियों पर साधा निशाना
टुंडरा (सोनाखान): देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि व उसकी अनुपलब्धता तथा केंद्र व राज्य सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज नगर पंचायत टुंडरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के नेतृत्व में एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय आमजन शामिल हुए।
यह पूरा प्रदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे के मार्गदर्शन तथा बिलाईगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें के कुशल दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया। आंदोलन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक द्वारा किया गया।
प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक और अन्य वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर है, पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और बाजारों में इनकी किल्लत से आम जनता व किसान बेहद परेशान हैं। भाजपा की नीतियां पूरी तरह से किसान विरोधी और जनविरोधी साबित हो रही हैं, जिसके खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी।
आज दिनांक 19 मई 2026 को आयोजित इस जंगी प्रदर्शन में मुख्य रूप से:
-
युधिष्ठिर नायक (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान)
-
मोती राम साहू (पूर्व नगर अध्यक्ष, टुंडरा)
-
राजमहंत पी. के. धृतलहरे
-
रामशंकर साहू, जान मोहम्मद खान, इतवारी साहू, सतीश साहू
-
युगल किशोर साहू, रमाकांत साहू, योगेश साहू, माधव साहू
-
कंचन पटेल, दुलीचंद देवांगन, रवि बंजारे, लक्ष्मी नारायण साहू
-
संतोष धीवर, द्वारका साहू, छोटेलाल देवांगन, अश्विनी यादव
-
मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, हेमलाल पटेल, राम भरोसे साहू
-
छत लाल वर्मा, राजेश साहू, राजेंद्र बारले, रामचरण साहू, देवकरण बारले
सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और सजग नागरिक उपस्थित रहकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाया।