महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: कसडोल में दुकानों पर जाकर जाना खाद्य पदार्थों का दाम, विधायक संदीप साहू के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन
कसडोल (छत्तीसगढ़)
दिनांक: 18 मई 2026
केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में आसमान छूती खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों के विरोध में आज कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर मोर्चा खोला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल के अध्यक्ष दयाराम वर्मा के नेतृत्व में एक अनूठा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय किराना दुकानों का दौरा किया और आम जनता पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ का जायजा लेते हुए मूल्य वृद्धि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से कसडोल विधायक संदीप साहू शामिल हुए। विधायक साहू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खुद किराना दुकानों पर जाकर रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों की जानकारी ली। दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। दाल, तेल, चावल और मसालों जैसी बुनियादी चीजों के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर होते जा रहे हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष दयाराम वर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की आवाज को बुलंद करने का जरिया है। कांग्रेसजनों ने किराना दुकानों में जाकर वर्तमान रेट लिस्ट देखी और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
इस राष्ट्रव्यापी और प्रदेशव्यापी आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में कसडोल क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से चंदन साहू, रमेश वैष्णव, आशीष मिश्रा, गोविन्द मिश्रा, द्वारका निर्मलकर, रामखिलावन डहरिया, दीपक साहू, पंकज जयसवाल, नीलू चंदन साहू, लक्ष्मी साहू, चंद्र प्रकाश साहू, देवकुमारी, संगीता पैकरा, मनाराम विजन, विशाल खुसरो, योगेश बंजारे, खिखराम वर्मा, बसंत श्रीवास, परस जयसवाल, सुकलाल बंजारे, संतोष ठाकुर, कमल पटेल, निरेन्द्र क्षत्रिय, अशोक पटेल, रूद्र शंकर कैवर्त्य, प्रकाश सिंह क्षत्रिय, चेतन पैकरा, गुड्डा कौशिक, मोहन पटेल, पेखन ध्रुव, मनोज यादव, धनंजय साहू, नारायण ध्रुव, दुष्यन्त चन्द्राकर, गंगाराम साहू, प्रताप सिंह, राज साहू, धनेश बरिहा, गौरीशंकर साहू, मिलन डहरिया, भगवान सिंह, जवाहर वर्मा, लेखराम जयसवाल, दशरथ, जितेंद्र, फूल सिदार सिंह, मेलाराम पटेल, टीकाराम, रामचरण पटेल, रामशंकर, सूर्य प्रकाश यादव, मनमोहन पटेल, दिनेश यादव, केजू राम पटेल, प्रभात साहू, सुयश तिवारी, नोमेश साहू, तुलसी बारले, जीतू धीवर, हरी साहू, बुटि साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
