बिलाईगढ़: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल जुटान, प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्प

BIRENDRA KUMAR SEN

May 13, 2026

बिलाईगढ़: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल जुटान, प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्प

बिलाईगढ़। सामुदायिक भवन बिलाईगढ़ में सरसीवा, बिलाईगढ़ एवं सोनाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में बिलाईगढ़ विधानसभा की विधायक कविता प्राण लहरें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कांग्रेस पार्टी को सक्रिय करने, आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया।

विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं एवं गरीब वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आज भी याद करती है तथा आने वाले समय में प्रदेश में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में जुट जाएं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर आम जनता से संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को सुनने एवं कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण से ही पार्टी को मजबूती मिलती है।

बैठक में क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment