बिनौरी में-बलौदा बाजार,रायपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 12, 2026

बिनौरी के पास पलारी थानांतर्गत बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। CG07AT2047 नंबर के कैप्सूल वाहन और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान सागर मानिकपुरी के रूप में हुई है। युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर पलारी थाना की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल कैप्सूल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतक के गांव सुंदरावन में शोक का माहौल बना हुआ है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment