जनदर्शन कार्यक्रम एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बना। कलेक्टर कुलदीप शर्मा की पहल से ग्राम रसेड़ा निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग श्याम लाल साहू को तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जाग उठी।
👴 लंबे समय से सुनने की समस्या से थे परेशान
श्याम लाल साहू लंबे समय से सुनने की समस्या से जूझ रहे थे। मंगलवार को वे अपनी परेशानी लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। कलेक्टर ने उनकी स्थिति को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए मौके पर ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
🎧 तुरंत मिला डिजिटल श्रवण यंत्र
कलेक्टर के निर्देशों के तत्काल पालन में विभाग द्वारा बुजुर्ग का परीक्षण कर उन्हें डिजिटल श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलते ही श्याम लाल के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने बताया कि अब उन्हें बातचीत और संवाद करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।
उन्होंने त्वरित सहायता के लिए जिला प्रशासन और कलेक्टर का हृदय से आभार व्यक्त किया।
🤝 प्रशासन की प्राथमिकता है बुजुर्गों और दिव्यांगों की सहायता
इस अवसर पर कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों की समस्याओं का त्वरित निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक बिना किसी विलंब के पहुंच सके।