बसना। विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का जन्मदिवस पूरे विधानसभा क्षेत्र में “सेवा दिवस” के रूप में उत्साह और जनसेवा भाव के साथ मनाया गया। समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए विभिन्न सेवा और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बांटे फल
पिथौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान मरीजों को ताजे फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के सेवा भाव और जनहित कार्यों की सराहना की।
पूरे बसना विधानसभा में चले सेवा और सम्मान कार्यक्रम भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने बताया कि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का जीवन हमेशा से जनसेवा और परोपकार को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में कई सामाजिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
➡️ प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल रहे:
➡️ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
➡️ मेधावी विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान
➡️ अस्पतालों में फल एवं भोजन वितरण
➡️ जरूरतमंदों की सहायता हेतु सेवा अभियान
उन्होंने कहा कि विधायक जी के लिए जनता की सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव है और कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं।
ग्रामीणों और समर्थकों ने दी शुभकामनाएं
क्षेत्र के ग्रामीणों, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
फल वितरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, मंडल महामंत्री जतीन ठक्कर, युवा मोर्चा जिला विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, रविंदर आज़मानी, पुष्पराज गजेंद्र, दिलीप निषाद, विजय नायक, आलोक त्रिपाठी, विजयराज पटेल, शिव पटेल, गयाराम धीवर, रवि डड़सेना, सुरेंद्र साहू, अजय डड़सेना, जिला खेल प्रमुख सौरभ अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रामकुंवर सिंहा, दीपक देवी, गजेंद्र, मधुरिमा पांडे, वर्षा सोनी, निर्मला पिंपलकर, श्वेता प्रसाद, संध्या भोसले, ज्योति सिंहा, संजय गोयल, सतीश प्रधान, जगत प्रधान, सोनू तिवारी और सतीश धुरुव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।