रंगमटिया में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का आयोजन, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

SARJU PRASAD SAHU

May 11, 2026

बसना। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रंगमटिया में किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने भाग लेकर किसानों को विभिन्न योजनाओं, नई तकनीकों तथा उत्पादन बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमति उषाकांति खेस्स ने किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल प्रबंधन एवं शासन की कृषि हितैषी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. साकेत दुबे ने वैज्ञानिक खेती, जैविक उर्वरकों के उपयोग एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। वहीं डॉ. अर्चना एवलिन केरकेट्टा ने पशुपालन एवं पशु स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में श्री उपेन्द्र नाग ने उद्यानिकी फसलों एवं बागवानी को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की जानकारी दी, जबकि श्री विवेक कुमार ठाकुर ने मत्स्य पालन के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने के उपाय बताए।

इसके अलावा श्री बरतराम राठिया, श्री रामदेव निराला, श्री रामगोपाल राम एवं श्री कनकसाय ने भी किसानों को विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में श्रीमति हीमा पटेल की विशेष उपस्थिति रही। ग्राम पंचायत की ओर से श्रीमति जशोदा जयनारायण पटेल एवं श्री हेमचंद पटेल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस दौरान कृषक मित्र गजाधर यादव, संजय पटेल एवं सुरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने विशेषज्ञों से संवाद कर खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी को अपनाकर आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण किसानों को आत्मनिर्भर बनाते हुए आधुनिक कृषि तकनीकों से सशक्त करना रहा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment