ग्राम भैंसामुड़ा में योग शिविर का आयोजन, शीतली-शीतकारी प्राणायाम पर विशेष जोर,

BHUPENDRA SINHA

May 2, 2026

छुरा/ गरियाबंद – ग्राम भैंसामुड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु योगाचार्य मिथलेश सिन्हा के मार्गदर्शन में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

योगाचार्य मिथलेश सिन्हा ने विशेष रूप से शीतली एवं शीतकारी प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ये प्राणायाम गर्मी के मौसम में शरीर को शीतल बनाए रखने में अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास से शरीर का तापमान संतुलित रहता है, मानसिक शांति मिलती है तथा लू और गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचाव होता है।

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को इन प्राणायामों की सही विधि भी सिखाई गई और दैनिक जीवन में इन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस योग सत्र में विशेष ध्यान सत्र आयोजन किया गया, जिसमें ध्यान प्रशिक्षक महेंद्र द्विवेदी द्वारा साधकों को आना-पाना सती ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस ध्यान विधि में श्वास के आने-जाने पर सजगता बनाए रखने की तकनीक सिखाई गई, जिससे मन को शांत और एकाग्र करने में सहायता मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान महेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आना-पाना सती ध्यान नियमित अभ्यास से मानसिक तनाव कम करता है और आत्मिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को सरल तरीके से ध्यान करने की विधि समझाई तथा दैनिक जीवन में इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

कार्यक्रम के अंत में योगाचार्य ने सभी को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर खेलन , चंद्रशेखर, पालेश्वर, ब्रम्हासिंह, ओमेश्वरी, छमेश्वरी, सत्यभामा,ज्योति, तुलसी, जया, चांदनी एवं अन्य उपस्थित थे

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment