
रिपोर्टर टेकराम कोसले
नरधा | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 29 अप्रैल 2026 को घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में आदर्श युवा विकास एवं शिक्षण समिति नरधा द्वारा संचालित महंत लाल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरधा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि विद्यालय और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
कक्षा 12वीं का परिणाम रहा उत्कृष्ट
विद्यालय की कक्षा 12वीं में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रथम स्थान: कु. शीतल डड़सेना (पिता श्री अखिलेश कुमार) – 89.8%
द्वितीय स्थान: गिरिजा दीवान (पिता श्री लक्ष्मण सिंह) – 86.4%
तृतीय स्थान: नमन कुमार टंडन (पिता श्री इतवारी टंडन) – 85.6%
चतुर्थ स्थान: रोशन साहू (पिता श्री पवन कुमार साहू) – 84.6%
चतुर्थ स्थान: भोलेश्वर साहू (पिता श्री अमित कुमार साहू) – 84.6%
पंचम स्थान: कु. वसुंधरा नवरत्न (पिता श्री श्यामलाल नवरत्न) – 81.6%
विद्यालय का कुल कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 86.15% रहा।
कक्षा 10वीं में भी विद्यार्थियों ने लहराया परचम
कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता दर्ज की।
प्रथम स्थान: कु. निहारिका साहू (पिता श्री अशोक कुमार साहू) – 93.5%
द्वितीय स्थान: न्यूटन एवार्ड मेंसन कुर्रे (पिता श्री अर्जुन सिंह) – 88.17%
तृतीय स्थान: कु. दुर्गेश्वरी पटेल (पिता श्री धनेश्वर प्रसाद पटेल) – 87.33%
चतुर्थ स्थान: कु. पदमनी (पिता श्री रामनारायण खाण्डेकर) – 85.83%
पंचम स्थान: रुपाली कंवर (पिता श्री रेमन सिंह कंवर) – 85.33%
विद्यालय का कुल कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम 91.66% रहा।
विद्यालय परिवार में खुशी की लहर
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य श्री पी.एल. पटेल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रबंधन समिति एवं स्टाफ ने दी बधाई
विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री एस.एल. नवरत्न, उपाध्यक्ष श्री आई.एल. सोनवानी, प्रबंधक श्री यशवंत महिलांगे सहित समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर जी.आर. पटेल, एच.एल. प्रधान, ए.डी. घृतलहरे, श्रीमती डी. साहू, श्रीमती ए. देवांगन, एस.एल. साहू, एस.के. देवांगन, व्ही.के. कैवर्त्य, बी.के. कोसले, डी.के. जायसवाल, एच.एल. मिरी, एन.के. देवांगन, श्रीमती एन. कर्ष, कु. नागेश्वरी साहू, कु. पी यादव, कु. भूमिका भारती, जे.के. साहू, एस.आर. पटेल, श्रीमती प्रभा खुटे, सुष्मा साहू सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं अभिवादन प्रदान किया।
शिक्षा के क्षेत्र में नरधा विद्यालय की नई उपलब्धि
महंत लाल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरधा का यह शानदार परीक्षा परिणाम संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं समर्पित शिक्षकों की मेहनत का प्रमाण है। विद्यालय लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा का उदाहरण बनकर उभर रहा है।