दसवीं-बारहवीं बोर्ड में कलार समाज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

SARJU PRASAD SAHU

April 30, 2026

पिथौरा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कलार समाज, कौड़िया परिक्षेत्र पिथौरा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, विद्यालय और समाज का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शासकीय कन्या शाला पिथौरा की एक विशेष उपलब्धि सामने आई, जहां एक ही परिवार की दो बेटियों ने मेरिट में स्थान बनाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

जागृति (पिता – देव सिन्हा) ने दसवीं कक्षा में 80% अंक प्राप्त किए, वहीं उनकी बहन डिम्पल (पिता – देव सिन्हा) ने बारहवीं में 87.4% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने भी शानदार परिणाम दर्ज किए:

➡️ यामनी सिन्हा (पिता – लक्ष्मण सिन्हा, गोडबहाल) – 12वीं में 90%

➡️ देविका सिन्हा (पिता – राजेंद्र सिन्हा, लोहरकोट) – 10वीं में 85.5%

➡️ धर्मेंद्र डड़सेना (पिता – संतोष डड़सेना, लहरौद) – 12वीं में 90.6%

➡️ वासु डड़सेना (पिता – मिथिलेश डड़सेना, बलदीडीह) 10वीं में 90%

➡️ नैमिष गजेंद्र (पिता – मनोज गजेंद्र, भीतिडीह)  10वीं में 96.8%

समाज के महामंडलेश्वर पुनीत सिन्हा सहित सभी पदाधिकारियों ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि समाज की आगामी वार्षिक बैठक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया जाएगा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment