भाजपा का आज स्थापना दिवस ,भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने मिलकर मनाये स्थापना दिवस ,एक दुसरे को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की उपलब्धियां बताई।

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 6, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/ तोषन प्रसाद चौबे

आज भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा मण्डल कार्यालय पलारी में मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यालय में ध्वजा रोहण एवं पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात पार्टी के पुरोधाओं को तिलक वंदन कर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कीया गया। पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री योगेश चंद्राकर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी दी।


जनसंघ से जनता दल फिर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना पूरा इतिहास कार्यकर्ताओं के बीच रखा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता श्री विपिन बिहारी वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव, अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दुर्गा महेश्वर, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, जिला कोषाध्यक्ष श्री सेवक राम वर्मा, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष श्री यशवर्धन मोनू वर्मा, मण्डल पूर्व अध्यक्ष श्री नंदकुमार वर्मा, श्री हेमंत वर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष श्री संतोष वर्मा, श्री सनकुमार साहू, युवा मोर्चा प्रदेश आमंत्रित सदस्य श्री संकेत वर्मा, यूवा मोर्चा अध्यक्ष श्री भोला वर्मा, पार्षद श्री डोमार वर्मा, पूर्व पार्षद श्री ताजेंद्र कन्नौजे, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री गौतम यादव, मीडिया प्रभारी योगेश योगी वर्मा, जितेन्द्र देवांगन, दीपक वर्मा, श्री राधेश्याम वर्मा, श्री टिकेश्वर वर्मा, श्री रामरतन वर्मा, श्री गोविन्द वर्मा, श्री राजू वर्मा, श्री मनहरण फेकर, श्री जगदीश पटेल एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment