छुरा / गरियाबंद:- नगर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रविवार को छुरा नगर में प्रथम आगमन होने जा रहा है। उनके आगमन को लेकर पूरे नगर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी थानसिंह निषाद ने क्षेत्र के आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों एवं मातृशक्तियो से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वागत समारोह एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मंत्री का यह पहला आगमन नगर के लिए ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम का आयोजन शीतला मंदिर प्रांगण में प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। मंत्री के स्वागत के लिए नगर में तैयारियां की जा रही है।