एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

April 22, 2026

महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उड़ीसा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे अवैध गांजा की बड़ी खेप के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

21 लाख 56 हजार रुपए कीमत का 43.120 किलोग्राम गांजा जप्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 43.120 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 21 लाख 56 हजार रुपए आंकी गई है। इसके साथ ही एक कार और दो मोबाइल भी जप्त किए गए हैं। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 24 लाख 76 हजार रुपए बताई जा रही है।

उड़ीसा से नागपुर खपाने की थी तैयारी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फुलवानी (उड़ीसा) से गांजा लाकर कामटी, नागपुर (महाराष्ट्र) में खपाने की योजना बना रहे थे।

चालाकी से छिपाकर ले जा रहे थे गांजा तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए गांजा को कार की बैक लाइट के खोल, अलग बनाए गए चैंबर, डिक्की और सीट के पीछे छिपा रखा था।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर महासमुंद मेन रोड पर घेराबंदी कर सफेद रंग की होंडा सिटी कार (क्रमांक MH 31 DC 2140) को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से गांजा बरामद हुआ।

दोनों आरोपी नागपुर निवासी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्यामल बसंत वासनिक (33 वर्ष) एवं दानिस अंसारी (30 वर्ष), निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपियों के खिलाफ थाना महासमुंद में अपराध क्रमांक 216/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप पुलिस के अनुसार पिछले तीन महीनों में 77 मामलों में कुल 5748.508 किलोग्राम गांजा जप्त कर 197 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 51 आरोपी छत्तीसगढ़ और 146 अन्य राज्यों के हैं।

समन्वित कार्रवाई से मिली सफलता यह पूरी कार्रवाई एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं महासमुंद पुलिस के समन्वित प्रयास से की गई, जिससे जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment