स्व शंकर साहू जी के दशगात्र में पहुंचे विधायक कविता और संदीप युधिष्ठिर नायक

SARJU PRASAD SAHU

April 10, 2026

कसडोल। विधायक प्रतिनिधि चंद्रभान साहू के पिता स्वर्गीय शंकर साहू जी के दशगात्र कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे एवं कसडोल विधायक संदीप साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्व. शंकर साहू के व्यक्तित्व एवं समाज में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, सेवा और सामाजिक समर्पण का उदाहरण रहा है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष दयाराम वर्मा सहित राज महत, धृतलहरे, रामशंकर साहू, योगेश बंजारे, मोती साहू, चंदन साहू, जान मोहम्मद खान, धनीराम नाग, बबलू खान, गायत्री केवट, नीलू चंदन साहू, सतीश साहू, हेमलाल पटेल, सुशील साहू, युगल किशोर साहू, रामकुमार साहू, संतोष साहू, विकास भारती, देवेंद्र कमल, फत्तेलाल केवट, भरथरी यादव, सोहन नायक, शिवकुमार मिथलेश, अमीरदास मानिकपुरी, दीपक टंडन, इंद्रभूषण पड़वाल, राज साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय शंकर साहू को श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment