कसडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया युवक, आरोपी गिरफ्तार
कसडोल | पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कसडोल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कपूरलाल तालाब के पास घेराबंदी कर एक युवक को अवैध गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 04.04.2026 को थाना कसडोल पुलिस को सूचना मिली थी कि कपूरलाल तालाब के पास सिरपुर रोड पर एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया।
पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास रखे थैले से 210 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। जप्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत ₹1,500 बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश सोनी (उम्र 22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 11, बांधा तालाब, कसडोल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना कसडोल में धारा 20B NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस का संदेश: जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की यह धरपकड़ कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।