राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से की मुलाकात,समूह की महिलाओं क़ो बेहतर कार्य के लिए किया प्रोत्साहित

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 3, 2025

जिला ब्यूरो चीफ तोषन प्रसाद चौबे

बलौदाबाजार, 3 अप्रैल 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज बलौदाबाजार – भाटापारा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यलय के जनदर्शन कक्ष मे विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने हितग्राहियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके अनुभव से अवगत हुए । उन्होंने स्व सहयता समूह की महिलाओं क़ो मेहनत व लगन से कार्य करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने प्रोत्साहित किया।

इस दौरान राज्यपाल ने ‘हम होंगे कामयाब’ अंतर्गत विभिन्न कंपनियों मे नियोजित युवायों क़ो प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया जिनमें तरुण कुमार जायसवाल, गणेश्वर पैकरा, दामिनी ध्रुव, हेमलता ध्रुव, तुलेश्वर मानिकपुरी, अमावस ध्रुव, विवेक साहू, राहुल साहू, तेजप्रकाश, सतानंद कन्नौजे, ललित बर्मन, हेमलाल निषाद, हरिशंकर और गौरव शामिल हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियो क़ो आवास की चाबी सौंपा। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के द्वारा 8 दिव्यांगजनों सहायक उपकरण प्रदान किये। श्री तीज राम वर्मा और कुमारी बीना साहू को मोटराइज्ड ट्राइसायकल प्रदान की गई, वहीं श्री करन यादव, श्रीमती कौशिल्या बंजारे, श्री घनश्याम और श्री बुधराम वर्मा को व्हीलचेयर दी गई। इसी प्रकार, श्री नवीन बघेल को बैसाखी प्रदान कर उनके जीवन को सुगम बनाने की पहल की गई ।

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, राज्यपाल के उप सचिव हिना अमिनेश नेताम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल,वनमण्डलाधिकारी मयंक अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

1 thought on “राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से की मुलाकात,समूह की महिलाओं क़ो बेहतर कार्य के लिए किया प्रोत्साहित”

Leave a Comment