बसना में कोलता समाज का ऐतिहासिक आयोजन बाबा रणेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य रूप से सम्पन्न

SARJU PRASAD SAHU

March 28, 2026

बसना। कोलता समाज द्वारा आयोजित बाबा रणेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत भव्य, ऐतिहासिक एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर समाज के हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को एक नई ऊँचाई प्रदान की। चारों दिशाओं से उमड़े जनसैलाब ने आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत परिचय दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने कोलता समाज के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक समृद्धि और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

श्री प्रधान ने आयोजन समिति, पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, अथक मेहनत और समर्पण के कारण यह विशाल आयोजन सफल हो सका। उन्होंने आगे कहा कि कोलता समाज सदैव सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी रहा है और इस प्रकार के आयोजन समाज को और अधिक सशक्त बनाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान निकाली गई भव्य कलश यात्रा, आकर्षक रथ यात्रा एवं विविध धार्मिक अनुष्ठानों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

अंत में मोक्ष कुमार प्रधान ने पुनः सभी समाजजनों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment