चमेली सेन के जीवन में ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ ने बिखेरी खुशियों की रोशनी

TEKRAM KOSLE

March 24, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

बलौदाबाजार-भाटापारा, 24 मार्च 2026।
छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाएं अब समाज के अंतिम छोर तक पहुंचकर लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण ग्राम पंचायत सकरी की निवासी चमेली सेन हैं, जिनके जीवन में ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ ने नई उम्मीदों का संचार किया है।
पूर्ण रूप से भूमिहीन होने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे चमेली सेन के परिवार के लिए यह योजना एक मजबूत सहारा साबित हुई है। योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतिवर्ष मिलने वाली 10,000 रुपये की सहायता राशि ने उनके जीवन की कठिनाइयों को काफी हद तक कम किया है। यह राशि उनके लिए सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का आधार बन गई है।
चमेली सेन बताती हैं कि इस योजना से मिलने वाली सहायता ने उनके परिवार को न केवल राहत दी है, बल्कि उनके सपनों को साकार करने का हौसला भी दिया है।
इसके साथ ही, उन्हें राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘महतारी वंदन योजना’ का भी लाभ मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत हुई है। इन योजनाओं के सहयोग और अपने सिलाई कौशल के बल पर चमेली अब कपड़ा सिलाई का कार्य कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
एक भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार की महिला से आत्मनिर्भर उद्यमी बनने तक का उनका यह सफर समाज की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चमेली सेन कहती हैं कि सरकार की संवेदनशील योजनाओं ने उनके जैसे हजारों परिवारों के जीवन में नई रोशनी भर दी है। अब वे एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment