गरियाबंद :- जिले के ग्राम सड़क परसुली में 22 मार्च को ग्रामीण साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन परसुली के बाजार चौक में किया गया, जहां सुबह सर्वप्रथम मां कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
पूजा के पश्चात गांव की माताओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पूरे गांव में मां कर्मा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस कलश यात्रा में साहू समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।

इसके बाद मुख्य अतिथियों के आगमन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साहू समाज के जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू उपस्थित रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में मां कर्मा के जीवन और उनके आदर्शों का वर्णन करते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने विवाह गोधूली बेला में करने का आग्रह किया तथा समाज में प्री-वेडिंग कार्यक्रमों पर लगाए गए प्रतिबंध का पालन करने की अपील की।
कार्यक्रम में बंशीलाल साहू ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मां कर्मा के सिद्धांतों को अपनाने से समाज में एकता और संगठन मजबूत होगा।
अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया तथा उपस्थित लोगों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण साहू जिलाध्यक्ष साहू समाज, रामआधार साहू अध्यक्ष तहसील कछार साहू संघ, सोम प्रकाश साहू संरक्षक जिला साहू संघ,संतू लाल साहू उपाध्यक्ष तहसील कछार साहू संघ, श्रीमती इंदु साहू उपाध्यक्ष तहसील कछार साहू संघ, अशोक साहू सचिव तहसील कछार साहू संघ, श्रीमती प्रेरणा साहू संगठन सचिव तहसील कछार साहू संघ, मेघलाल साहू कोषाध्यक्ष तहसील कछार साहू संघ, ढेलऊ राम साहू संगठन मंत्री तहसील कछार साहू संघ, केशव राम साहू ग्रामीण अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज तावरबाहरा बंशीलाल साहू संरक्षक तहसील कछार साहू संघ, गंगू राम साहू , अरुण साहू, पंचराम साहू, भूषण साहू, घनश्याम साहू, ललित राम साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू, श्रीमती विमला साहू, धनीराम साहू, कामता साहू, कन्हैया साहू, लोचन साहू, शिव कुमार साहू, देवसाहू, श्री दिलीप साहू, उत्तम साहू, श्री राकेश साहू, लुकेश साहू, आशीष साहू उपस्थित रहे।