हथबंद शराब दुकान के गार्ड से मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश

BIRENDRA KUMAR SEN

March 17, 2026

हथबंद शराब दुकान के गार्ड से मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश

हथबंद। छत्तीसगढ़ के हथबंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत शराब दुकान के गार्ड के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने गार्ड रूम में जबरन घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था।

​घटना 11 मार्च 2026 की रात करीब 10:00 बजे की है। प्रार्थी हरीश वैष्णव (निवासी ग्राम तरपोंगा), जो हथबंद शराब दुकान में गार्ड के पद पर तैनात है, अपने साथियों के साथ गार्ड रूम में खाना खा रहा था। उसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे।

​आरोपियों ने जबरदस्ती कमरे का दरवाजा खोला और भीतर घुसकर गार्ड के साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हरीश वैष्णव के साथ मारपीट की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना हथबंद में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

​पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में हथबंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. चिंताराम उर्फ मनीराम अनंत (25 वर्ष), निवासी हथबंद
  2. शिवकुमार तुरकाने (22 वर्ष), निवासी हथबंद
  3. डागेश्वर अनंत (24 वर्ष), निवासी हथबंद

​पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share this content:

Leave a Comment