छुरा /गरियाबंद:- कलार समाज परिक्षेत्र छुरा का निर्वाचन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान समाज के सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इस चुनाव की विशेष बात यह रही कि सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जिससे समाज में एकता, आपसी विश्वास और संगठन की मजबूती का संदेश मिला।
निर्वाचन प्रक्रिया समाज के लिए नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिन्हा के निर्देशन में संपन्न हुई। इस दौरान नामांकन सहित निर्वाचन से जुड़ी सभी औपचारिक प्रक्रियाओं का विधिवत पालन किया गया।
समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों की उपस्थिति में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई, जिसे सभी ने सहमति प्रदान की।
निर्वाचन के परिणामस्वरूप इस वर्ष पुनः मंडलेश्वर पद पर शिवलाल सिन्हा (ग्राम रक्सी) को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सचिव पद पर प्रकाश सिन्हा (खड़मा) तथा कोषाध्यक्ष पद पर हरिराम सिन्हा (टेंगनाबासा) निर्विरोध चुने गए।
महिला मंच के लिए भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पार्वती सिन्हा (रानीपरतेवा), सचिव भारती सिन्हा (छुरा) तथा कोषाध्यक्ष लक्ष्मी सिन्हा (रानीपरतेवा) निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
इसी प्रकार युवा मंच के लिए अध्यक्ष गुलशन सिन्हा (खड़मा), सचिव उमेश सिन्हा (टेंगनाबासा) तथा कोषाध्यक्ष उत्तम सिन्हा (जरगांव) को निर्विरोध चुना गया। साथ ही समाज के वरिष्ठ सदस्य रमेश सिन्हा (टेंगनाबासा) को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रांतीय सदस्य लेखराम सिन्हा, जिला सलाहकार चिंताराम सिन्हा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मानसिंह सिन्हा, युवा मंच जिला कोषाध्यक्ष कुलेश्वर सिन्हा, अनिता सिन्हा, परिक्षेत्र निर्वाचन अधिकारी मिथलेश सिन्हा, पूर्व सचिव हेमंत सिन्हा, केशू सिन्हा, चमन सिन्हा, रूपसिंह सिन्हा, खिलावन सिन्हा, भारत सिन्हा, नारायण सिन्हा, दिलीप सिन्हा, रोहित सिन्हा, बालचंद सिन्हा, प्रीतराम सिन्हा, दिनेश सिन्हा, अर्जुन धनंजय सिन्हा, हीरालाल सिन्हा, कुंती सिन्हा, कुमारी सिन्हा, वीरसिंह सिन्हा, सीताराम सिन्हा, पुरन सिन्हा, निर्मला सिन्हा, पार्वती सिन्हा, हेमलाल सिन्हा, प्रेमलाल सिन्हा, टेकेश्वर सिन्हा, छबिराम, देवकुमारी, निधि सिन्हा, चंद्रकांत सिन्हा, जया सिन्हा, गंगा सिन्हा सहित बड़ी संख्या में समाज के ग्राम प्रमुख, क्षेत्राधिकारी, समाज प्रमुख तथा माताएं-बहनें मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक एकता बनाए रखने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने आशा जताई कि नई कार्यकारिणी समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी।