महासमुंद: यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर रोक की मांग, यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन

MOTI LAL

February 26, 2026

कुंजराम यादव, बसना रिपोर्टर

महासमुंद। ‘यादव जी की लव स्टोरी’ नामक प्रस्तावित फिल्म के प्रदर्शन को लेकर यादव समाज में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस संबंध में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महासमुंद जिला इकाई के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष विनोद यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राम आसरे यादव के नेतृत्व में अपर कलेक्टर रवि साहू को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि पिछले कुछ समय से जाति विशेष के नाम पर फिल्म बनाने का चलन बढ़ा है, जिससे समाज की गरिमा को ठेस पहुंचती है और वैमनस्यता फैलने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की फिल्मों पर सरकार को गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी मांग की कि जाति के नाम पर फिल्म बनाने वाले निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। समाज का कहना है कि यदि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति होती रही तो समाज में अनावश्यक तनाव और टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जीवन यादव, पुरुषोत्तम यादव, उमाशंकर यादव, मधु यादव, हेमंत यादव, सतीश यादव, संजय यादव, मिलाप यादव, मोती यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment