समीप अनंत – जिला ब्यूरो सारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़-बिलाईगढ़। कोसीर (सारंगढ़) से लगभग 70 किलोमीटर की लंबी दूरी पैदल तय कर अखिल भारतीय सतनाम सेना के ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष संजय सतनामी, रहमान सतनामी, विरु सतनामी और मालिकराम सतनामी ने गिरौदपुरी धाम पहुंचकर अटूट आस्था और संकल्प का परिचय दिया।
यह यात्रा केवल शारीरिक क्षमता का प्रमाण नहीं, बल्कि बाबा गुरु घासीदास जी के प्रति गहरी श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक भी है। सभी साथियों ने सामूहिक रूप से यह यात्रा पूरी की, जो भाईचारे, अनुशासन और एकता का सुंदर संदेश देती है।
यात्रियों ने बताया कि 70 किलोमीटर की पदयात्रा सतनाम पंथ के सिद्धांत “मनखे-मनखे एक समान” को आत्मसात करते हुए समाज में समानता और सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से की गई।
यात्रा का सकुशल और सुखद रूप से पूर्ण होना बाबा गुरु घासीदास जी की कृपा का परिणाम बताया गया। यह पदयात्रा क्षेत्र के समाज के लिए प्रेरणादायक पहल मानी जा रही है।
JAY SATNAM