बलौदाबाजार में 22 फरवरी को पीएससी प्रारंभिक परीक्षा, 2,149 अभ्यर्थी होंगे शामिल

SARJU PRASAD SAHU

February 20, 2026

कलेक्टर दीपक सोनी ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश, 7 केंद्रों पर होगा आयोजन

बलौदाबाजार। 20 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी 2026 को जिले में संपन्न होगी। परीक्षा में जिले के कुल 2,149 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को केंद्राध्यक्षों एवं ऑब्जर्वरों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा का आयोजन पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में किया जाए। आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर संवेदनशील है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्रिस्किंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू की जाए। मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रखा जाए। अभ्यर्थियों की पहचान आधार कार्ड एवं प्रवेश पत्र के आधार पर सत्यापित की जाए तथा कक्ष में प्रवेश से पूर्व सघन जांच सुनिश्चित की जाए।

जिले में बनाए गए 7 परीक्षा केंद्र

जिले में परीक्षा के लिए कुल 7 केंद्र निर्धारित किए गए हैं

➡️ डी.के. कॉलेज, बलौदाबाजार

➡️ मिनीमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय, बलौदाबाजार

➡️ एमडीव्ही स्कूल, बलौदाबाजार

➡️ पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल, बलौदाबाजार

➡️ शासकीय महाविद्यालय, लवन

➡️ पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, लवन

➡️ स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल, अर्जुनी

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक अभिरुचि परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी अरुण कुमार सोनकर सहित सभी केंद्राध्यक्ष एवं ऑब्जर्वर उपस्थित रहे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment