पलारी एकीकृत बाल विकास परियोजना में वजन त्यौहार की शुरुआत, 18 हजार हितग्राहियों का होगा पोषण आकलन

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 9, 2026

पलारी। एकीकृत बाल विकास परियोजना पलारी अंतर्गत आज दिनांक 9 फरवरी से वजन त्यौहार अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ कोसमंदी में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता भीम यादव द्वारा किया गया। वहीं नगर पंचायत पलारी में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री गोपी साहू तथा रोहांसी नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नंदेश्वर साहू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलारी परियोजना अंतर्गत कुल 311 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहां लगभग 18 हजार हितग्राहियों का वजन एवं ऊँचाई मापन किया जाएगा। मापन उपरांत समस्त जानकारी विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर परियोजना के 12 सेक्टरों के अंतर्गत 11 क्लस्टरों में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंचों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए अभियान को सफल बनाया।

आयोजन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित बच्चों एवं महिलाओं का वजन व ऊँचाई मापन कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की तथा इसे बच्चों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर पलारी परियोजना की सभी पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। वजन त्यौहार का मुख्य उद्देश्य कुपोषण की समय पर पहचान कर आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं सुनिश्चित करना है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment