बलौदाबाजार में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, 10 खेल विधाओं में 400 खिलाड़ियों की रही सहभागिता

SARJU PRASAD SAHU

January 31, 2026

बलौदाबाजार ।  31 जनवरी 2026। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 9 से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की लगभग 400 खिलाड़ियों ने 10 एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग लेकर उत्साहपूर्ण प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पुष्पराज वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और युवा प्रतिभाओं को निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया।

आयोजन को सफल बनाने में नगर पालिका बलौदाबाजार, शिक्षा विभाग के व्यायाम शिक्षकों तथा विकासखंड नोडल अधिकारियों (बलौदाबाजार, कसडोल, सिमगा, पलारी) का विशेष सहयोग रहा।

 

प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

अंडर-18 महिला वर्ग:· वॉलीबॉल: कसडोल (प्रथम), भाटापारा (द्वितीय), पलारी (तृतीय) खो-खो: भाटापारा (प्रथम), कसडोल (द्वितीय), सिमगा (तृतीय) रस्साकशी: सिमगा (प्रथम), पलारी (द्वितीय), कसडोल (तृतीय)

· बैडमिंटन (सिंगल्स): प्रीति वैद्य (प्रथम), तान्या शर्मा (द्वितीय), अनायशा सोनी (तृतीय)

· बैडमिंटन (डबल्स): तान्या शर्मा व अनायशा सोनी (प्रथम), प्रीति वैद्य व अदा (द्वितीय)

18 वर्ष से अधिक महिला वर्ग:· वॉलीबॉल: भाटापारा (प्रथम), बलौदाबाजार (द्वितीय)  खो-खो: भाटापारा (प्रथम), बलौदाबाजार (द्वितीय), पलारी (तृतीय)

रस्साकशी: पलारी (प्रथम), बलौदाबाजार (द्वितीय), भाटापारा (तृतीय)  बैडमिंटन (सिंगल्स): पुष्पांजलि (प्रथम), खुशबू (द्वितीय), सनीया (तृतीय)

बैडमिंटन (डबल्स): पुष्पांजलि व खुशबू (प्रथम), रीवा व मानसी (द्वितीय)

एथलेटिक्स परिणाम:

अंडर-18:· 100 मीटर दौड़: प्रतिज्ञा (प्रथम), मासूम ध्रुव (द्वितीय), सिमरन साहू (तृतीय) 400 मीटर दौड़: हीरा निषाद (प्रथम), प्रतिज्ञा साहू (द्वितीय), साक्षी साहू (तृतीय)

गोला (तवा) फेंक: खुशी (प्रथम), तान्या शर्मा (द्वितीय), प्रतिज्ञा (तृतीय)

18 वर्ष से अधिक: 100 मीटर दौड़: प्राची (प्रथम), खिलेश्वरी वर्मा (द्वितीय), त्रिवेणी सेन (तृतीय) 400 मीटर दौड़: माधुरी ध्रुव (प्रथम), पायल सोनी (द्वितीय), कावेरी निषाद (तृतीय) गोला (तवा) फेंक: ओमिन बंजारे (प्रथम), सान्या महिलांगे (द्वितीय), बिंदू पैकरा (तृतीय)

सीनियर पुरुष प्रतियोगिता के परिणाम:

खो-खो: कसडोल (प्रथम), भाटापारा (द्वितीय), सिमगा (तृतीय) कबड्डी: कसडोल (प्रथम), भाटापारा (द्वितीय), सिमगा (तृतीय) रस्साकशी: भाटापारा (प्रथम), कसडोल (द्वितीय), पलारी (तृतीय)

यह आयोजन जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment