सक्ती: जमगहन खार में जुआ खेलते 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
पुलिस की कार्यवाही के बाद गवाहों से विवाद करना पड़ा भारी, शांति भंग की धाराओं के तहत हुई जेल
मालखरौदा:28.01.2026 जिला सक्ती पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (IPS) के निर्देशन एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मालखरौदा पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम जमगहन के बनडबरी खार में घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 4 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
जब्ती और कार्यवाही
पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के पास से कुल 2800 रुपये नगद एवं ताश की पत्ती बरामद की। शुरुआत में आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया था, लेकिन थाने से बाहर निकलते ही आरोपियों की दबंगई भारी पड़ गई।
गवाहों से मारपीट और जेल की हवा
जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों ने थाने के बाहर ही गवाहों को धमकाना शुरू कर दिया। “तुमने ही जुआ पकड़वाया है” कहकर आरोपी गवाहों से गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। क्षेत्र में शांति भंग होने की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कड़ा रुख अपनाया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध इष्टगाशा क्रमांक 02/2026, धारा 170/126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहाँ से सभी 4 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
-
- विजय कुमार सिदार (44 वर्ष), निवासी चरौदा (अड़भार)
- भुवन लाल चन्द्रा (24 वर्ष), निवासी करौआडीह (जैजैपुर)
- शिव कुमार सांडे (53 वर्ष), निवासी जमगहन
- अर्जुन प्रसाद साहू (53 वर्ष), निवासी चरौदी
सराहनीय भूमिका: इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत, प्र.आर. कृष्ण कुमार तिवारी, दामोदर जयसवाल, आरक्षक शत्रुघन जांगड़े, नन्ही यादव, महेंद्र कंवर और हरीश चंद्र का विशेष योगदान रहा।