भानपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।

BIRENDRA KUMAR SEN

January 28, 2026

भानपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।

पीएम श्री शासकीय प्राथमिक विद्यालय डोंगरी पारा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय भानपुर में सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । सर्व प्रथम छात्र छात्राओं , शिक्षको व गांव के वरिष्ठजनों ने बाजे गाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली व देशभक्ति व नारो से जयघोष किया व देशभक्ति गीतों का गायन करते हुए गांव के गली गली में तिरंगा झंडा लेकर भ्रमण किये।
विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मंडल बया उपाध्यक्ष संजय यादव व पंच ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत का गायन किया गया।
भारतमाता व राष्ट्रपिता महात्मा ग़ांधी के तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर जयघोष के नारे लगाए।
आगे भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया और बताए कि 26 जनवरी 1950 को पूर्ण गणतंत्र राज्य संविधानिक मूल्यों का समावेश का दिन था ।जब हमें संविधानिक अधिकारों व कर्तव्यों का अधिकार प्रदान किया गया था।
विद्यालय में बच्चों के द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतियां दी गई जिसमें छत्तीसगढ़ी, हिदी, व रीमिक्स गानों में मनमोहक लगा।
बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए संजय यादव ने प्रत्येक प्रतिभागियों के लिए दो दो सौ रुपये के इनाम व सरपंच प्रतिनिधि मिनिकेटन खंडहर सौ रुपये व हेमलाल साहू के द्वारा पचास रुपये का इनाम स्वरूप व गांव के गणमान्य लोगों के द्वारा भी निलश्याम साहू , हनु पटेल , रामरतन यादव आदि के द्वारा प्रत्येक बच्चों को एक एक कॉपी व पेन प्रदान किया गया ।मिठाई का प्रसाद वितरण किया गया । शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष भारत चौहान ,अनिल गिरी विद्यालय परिवार से ललित साहू ,हिरालाल साहू सतरूपा यादव, हेतराम देवांगन भैरव चौहान बद्री बारीक नायक सर दिवान मेडम खुटे सर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला सिदार मीरा विश्वकर्मा स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुलोचना भगत व पालक वरिष्ठजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment