गणतंत्र दिवस पर छड़िया में नया संसार मानव कल्याण सेवा सोसायटी का आयोजन, प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक के मेधावी छात्र-छात्राएं मेडल, मेमोंटो व प्रोत्साहन राशि से सम्मानित

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

January 27, 2026

छड़िया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नया संसार मानव कल्याण सेवा सोसायटी, छड़िया द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 26 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए मेडल, मेमोंटो एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत छड़िया की सरपंच श्रीमती प्रिया मोहन बंजारे रहीं। विशिष्ट अतिथियों में उपसरपंच श्री हरी बंजारे, ग्राम पंचायत सचिव श्री विजय घृतलहरे, नया संसार मानव कल्याण सेवा सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष समाजसेवी श्री रविशंकर बघेल, उपाध्यक्ष श्री संतोष टंडन, सचिव श्री राम टंडन, प्रताप घृतलहरे एवं अमृत प्रसाद शामिल रहे।

समारोह में न्यायिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें श्री हेम कुमार जोशी, निज सहायक, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदाबाज़ार-भाटापारा, श्री प्रशांत टंडन, स्टेनोग्राफर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बलौदाबाज़ार, श्री विक्रांत बंजारे, सहायक ग्रेड-3, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदाबाज़ार, श्री रिंकू डहरिया, सहायक ग्रेड-3, न्यायालय बलौदाबाज़ार एवं अधिवक्ता श्री विरेन्द्र जांगड़े शामिल थे।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री एम.डी.एम. मिनी बारले, प्रधान पाठक श्रीमती गीता वर्मा, श्रीमती प्रभा कश्यप, संकुल समन्वयक श्री मुकेश साहू, संचालक श्री घनश्याम वर्मा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। कक्षा पहली में चांदनी एवं टोमन, दूसरी में राज एवं पल्लवी, तीसरी में दिव्या यादव एवं पृथ्वीराज, चौथी में लतिका एवं अवनी, पाँचवीं में गौरव बंजारे एवं आस्था खूंटे, छठवीं में दामिनी एवं अर्चना, सातवीं में सौरभ एवं जगेश्वर, आठवीं में दीपिका एवं जागृति, नवमी में घनश्याम एवं शालिनी, दसवीं में दुर्गेश्वरी एवं देवकुमार तथा बारहवीं में हीरा साहू एवं हसीना को क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सोसायटी द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए अतिथियों ने इसे शिक्षा प्रोत्साहन की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम में गोपाल साहू, दीपक अग्रवाल, कार्तिक मिरी, नरेंद्र चेलक, रामलाल बंजारे, भागवत बघेल, दिनदयाल साहू, राजकुमार, धलेन्द्र डहरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

2 thoughts on “गणतंत्र दिवस पर छड़िया में नया संसार मानव कल्याण सेवा सोसायटी का आयोजन, प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक के मेधावी छात्र-छात्राएं मेडल, मेमोंटो व प्रोत्साहन राशि से सम्मानित”

Leave a Comment