
बलौदाबाजार। 19 जनवरी 2026 जिले में अनियमितताओं के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए संयुक्त जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान तीन पोहा मिलों में निर्धारित मात्रा से अधिक स्टॉक पाए जाने पर उनके स्टॉक को सील कर दिया गया, वहीं अलग-अलग स्थानों से 384 कट्टा अवैध धान भी जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा क्षेत्र अंतर्गत श्री गणेश बिंद्रादेवी इंडस्ट्रीज (खोखली), एनके पोहा मिल्स एवं दीक्षा इंडस्ट्रीज में जांच के दौरान क्रमशः 638.40 क्विंटल, 63.60 क्विंटल एवं 96.40 क्विंटल अतिरिक्त स्टॉक पाया गया। इस अनियमितता पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर तीनों मिलों के स्टॉक को सील किया गया।
स्टॉक सील की कार्रवाई में तहसीलदार यशवंत राज, एएफओ लक्ष्मण कश्यप, मंडी निरीक्षक सुश्री निशा सिंह, प्रफुल्ल मांझी, श्यामलाल, मनोहर भोसले, रामकुमार बरिहा, ओमप्रकाश पाल तथा डीएमओ से कृष्णा देवांगन शामिल रहे।
इसी क्रम में अवैध धान के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने कुल 384 कट्टा धान जब्त किया।
ग्राम रिकोखुर्द में पवन कुमार साहू पिता गजाधर द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 108 कट्टा धान को वाहन सहित जब्त कर ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया।
तहसील पलारी के ग्राम सुंदरावन में पोखन जायसवाल से 200 कट्टा धान जब्त किया गया।
नवागांव खरोरा से अवैध परिवहन कर लाए जा रहे 56 कट्टा धान को भी जब्त किया गया।
वहीं तहसील लवन अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा में विनोद गायकवाड़ द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 20 बोरी धान को जब्त कर ग्राम कोटवार को सुपुर्द किया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं मिलों में अनियमितताओं के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी