मोर गांव, मोर पानी अभियान के तहत पंचायतों में श्रमदान से बने सोखता गड्ढे

SARJU SAHU

March 23, 2026

 

 

 

 

 

बलौदाबाजार।  23 मार्च 2026 जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मोर गांव, मोर पानी महाभियान 2.0” के तहत ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर श्रमदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार से जिलेभर की पंचायतों में सोखता गड्ढा निर्माण कार्य की शुरुआत की गई, जो 28 मार्च तक जारी रहेगा।

इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, जल संचय वाहिनी तथा ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांवों में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन और प्रधानमंत्री आवास के आसपास सोखता गड्ढों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे वर्षा जल का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए दीवार लेखन, रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ जैसे विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों को जल के महत्व और उसके संरक्षण के उपायों के बारे में समझाया जा रहा है।

गौरतलब है कि कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में यह महाअभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक जल संचयन कर जल संकट से निपटना है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment