बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: नेशनल हाईवे पर लूट और हत्या करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

January 18, 2026

बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: नेशनल हाईवे पर लूट और हत्या करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी रजनेश सिंह (IPS) के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) पर लूट और हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

संयुक्त टीम ने दी दबिश

​इस कार्रवाई को ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर और थाना कोनी की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पुलिस पिछले काफी समय से हाईवे पर हो रही लूट की घटनाओं पर नजर रख रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को धर दबोचा।

कोनी, हिर्री और चकरभाठा क्षेत्रों में फैला था खौफ

​पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह मुख्य रूप से कोनी, हिर्री और चकरभाठा थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे पर सक्रिय था। देर रात राहगीरों को निशाना बनाना और विरोध करने पर जानलेवा हमला करना इनकी कार्यप्रणाली का हिस्सा था। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई लूट की कई बड़ी घटनाओं के राज खुले हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

​पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों आरोपी तिफरा (सिरगिट्टी) क्षेत्र के निवासी हैं:

  1. जय दिवाकर (20 वर्ष): पिता बबला दिवाकर, निवासी बजरंग नगर आवास पारा, तिफरा।
  2. सूरज साहू (20 वर्ष): पिता सुरेश साहू, निवासी राम मंदिर के पास, तिफरा।
  3. प्रदीप धुरी (19 वर्ष): पिता परसराम धुरी, निवासी मन्नाडोल, तिफरा।

Share this content:

Leave a Comment