
रिपोर्टर टेकराम कोसले
बलौदाबाजार जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार द्वारा बाउंड ओवर आदेश का उल्लंघन करने वाले दो व्यक्तियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹10,000-₹10,000 की बंधपत्र राशि तत्काल जमा करवाई गई।
SDM के आदेश पर की गई सख्त कार्रवाई
दिनांक 30 दिसंबर 2025 को थाना सिटी कोतवाली द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलौदाबाजार द्वारा पूर्व में पारित बाउंड ओवर आदेश के उल्लंघन का संज्ञान लिया गया।
जांच में पाया गया कि दोनों अनावेदकों ने न्यायालय द्वारा निष्पादित बाउंड ओवर शर्तों का उल्लंघन किया है।
चखना सेंटर संचालन बना कारण
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जितेंद्र पठारे एवं राकेश टंडन लगातार अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन कर रहे थे।
उन्हें कई बार समझाइश दी गई तथा कार्यवाही भी की गई, बावजूद इसके दोनों अनावेदक पुनः उसी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए गए।
इस पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 126 एवं 135 के तहत दोनों को ₹10,000-₹10,000 की सक्षम प्रतिभूति प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया था।
उल्लंघन स्वीकार, SDM ने दिए तत्काल जमा के आदेश
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा उल्लंघन की रिपोर्ट SDM कार्यालय बलौदाबाजार में प्रस्तुत की गई, जहां दोनों अनावेदकों को उपस्थित कराया गया।
सुनवाई के दौरान दोनों ने अपने द्वारा बाउंड ओवर आदेश का उल्लंघन करना स्वीकार किया।
इसके पश्चात SDM बलौदाबाजार ने दोनों को तत्काल ₹10,000-₹10,000 की बंधपत्र राशि जमा करने का आदेश दिया, जिस पर दोनों आरोपियों ने राशि जमा करवाई।
अनावेदकों का विवरण
1️⃣ जितेंद्र पठारे, उम्र 35 वर्ष
निवासी – दशरमा रोड, बलौदाबाजार
थाना – सिटी कोतवाली
2️⃣ राकेश टंडन, उम्र 25 वर्ष
निवासी – पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार
थाना – सिटी कोतवाली
पुलिस का स्पष्ट संदेश
इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन कोई ढिलाई नहीं बरतेगा, तथा बाउंड ओवर जैसे प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।