नव वर्ष में अखंड दुर्गा चालीसा पाठ से गूंजेगा जिला बलौदा बाजार

SARJU SAHU

December 30, 2025

बलौदा बाजार। खट्टे-मीठे अनुभवों और स्मृतियों के साथ वर्ष 2025 बुधवार को विदा लेगा और नए संकल्पों के साथ नव वर्ष 2026 का शुभारंभ होगा। इस पावन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा जिले में धार्मिक एवं जन-जागरण कार्यक्रमों के माध्यम से नव वर्ष का स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष नेमीचंद पटेल ने बताया कि पंच ज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम, पोस्ट मऊ, तहसील ब्योहारी, जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) से संबद्ध भगवती मानव कल्याण संगठन की जिला इकाई द्वारा जिले के 5 स्थानों पर 24 घंटे तथा 2 स्थानों पर 5 घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा पाठ आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष जिले में नियमित रूप से किया जाता है।

उन्होंने कहा कि जहां कुछ लोग नव वर्ष के नाम पर नशा एवं अनैतिक गतिविधियों में लिप्त होकर स्वयं एवं समाज को नुकसान पहुंचाते हैं, वहीं भगवती मानव कल्याण संगठन नशा-मुक्त एवं मांसाहार-मुक्त भारत के संकल्प के साथ धार्मिक, आध्यात्मिक और सात्त्विक वातावरण में नव वर्ष का स्वागत करता है।

यह आयोजन सदगुरुदेव परमहंस योगीराज  शक्तिपुत्र महाराज के मार्गदर्शन में भारत सहित विदेशों में भी आयोजित किया जाता है। अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का शुभारंभ 31 दिसंबर को होगा एवं 1 जनवरी को विधिवत समापन किया जाएगा।

जिले में आयोजन स्थल

➡️.  24 घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा पाठ

➡️.  सिमगा तहसील – दरचुरा

➡️.  बलौदा बाजार तहसील – अचनकापुर

➡️.  बलौदा बाजार तहसील – खैरघट

➡️   कसडोल तहसील – खैरा (ब)

➡️   कसडोल नगर – साहू धर्मशाला

➡️   5 घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा पाठ

➡️.  भाटापारा तहसील – करहीबार

➡️.  भाटापारा तहसील – मेकरी

अखंड पाठ के माध्यम से जिले में भक्तिमय वातावरण निर्मित कर समाज को नशा-मुक्त जीवन की ओर प्रेरित किया जाएगा। समापन अवसर पर योगीराज जी द्वारा अभिमंत्रित शक्ति जल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा, जिसे गंभीर मानसिक एवं शारीरिक रोगों में लाभकारी बताया गया है।

जिला अध्यक्ष नेमीचंद पटेल ने जिले के सभी वर्गों—सभी जाति, धर्म, संप्रदाय, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment