अटल जयंती पर फल वितरण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया मानवता और सेवा का संदेश

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

December 26, 2025


अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल प्रबंधन से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चरणदास तेहरवंश, वरिष्ठ नेता बिपिन बिहारी वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष खोज राम कोशले, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप बघेल सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं सुरेन्द्र वर्मा, देवनारायण बघेल (जनपद प्रतिनिधि), हरीश गेंडरे (पूर्व पार्षद), चूड़ामणि साहू (मंडल उपाध्यक्ष रोहांसी), रमा बंजारे, शंभुराम डहरिया (वरिष्ठ नेता), जगतारण कोसले, डोमार वर्मा (पार्षद), ताजेंद्र कन्नौजे (पूर्व पार्षद व एल्डर मेन) एवं तिलक भारद्वाज (सरपंच, लकड़ियां) की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भानसिंह ध्रुव व समाज सेवी संकुल प्रांताध्यक्ष विक्रम राय व अस्पताल स्टाफ भी मौजूद रहा। सभी ने अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों को स्मरण करते हुए जनसेवा, करुणा और सामाजिक समर्पण के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment