बरतुंगा में जेंडर समानता, महिला हिंसा और शराबबंदी को लेकर कैंडल मार्च, महिलाओं ने गांव में निकाली जागरूकता रैली

SARJU PRASAD SAHU

December 20, 2025

बरतुंगा। ग्राम पंचायत बरतुंगा में जेंडर समानता, महिला हिंसा और शराबबंदी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को लेकर शुक्रवार को कैंडल मार्च के साथ गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बरतुंगा की सरपंच खगेश्वरी देवी चंद्रा ने की, जबकि नेतृत्व बिहान परियोजना अंतर्गत मंगलदीप क्लस्टर धुरकोट की जेंडर बीआरपी अनिता घृतलहरे ने किया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच खगेश्वरी देवी चंद्रा ने गांव में बढ़ रही शराबखोरी, जुआ-ताश और गांजा जैसी सामाजिक बुराइयों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी महिला समूहों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इन कुरीतियों को गांव से दूर करने में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है।

जेंडर विषय पर अपनी बात रखते हुए अनिता घृतलहरे ने बताया कि महिला और पुरुष के बीच समानता बेहद जरूरी है। आज के आधुनिक दौर में महिलाओं को शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक और साइबर हिंसा का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक के माध्यम से फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं की तस्वीरों का दुरुपयोग किया जाता है और गंदे कमेंट कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश होती है, जिसे साइबर हिंसा कहा जाता है। इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए महिलाओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने घरेलू हिंसा की परिभाषा समझाते हुए बताया कि घर के अंदर मारपीट, ताना देना, आंख दिखाना, बार-बार टोकना, छोटी-छोटी बातों पर प्रताड़ित करना—ये सभी घरेलू हिंसा के अंतर्गत आते हैं।

कार्यक्रम के बाद महिला समूहों द्वारा कैंडल मार्च के साथ गांव की गलियों में जेंडर समानता और महिला हिंसा के खिलाफ नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। रैली में गांव के बुजुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता दल्लुराम मिरी और सामाजिक कार्यकर्ता अमिलाल घृतलहरे का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर भारती लहरे, राधा खांडे, कविता यादव, परमेश्वरी लहरें, भिलनी खुंटे, सुकवारा पंच, देवप्रसाद चंद्रा, फिरतुराम साहु, नरेश चंद्रा, विजय चंद्रा, विशाल घृतलहरे, भजन सिंह घृतलहरे, तुमान बरेठ, लखन चंद्रा, देवना, सरिता चौहान, हेमा, सेवती, नुतन चौहान, नई चेतना ग्राम संगठन बरतुंगा की अध्यक्ष चम्पा खुंटे सहित बड़ी संख्या में गांव के महिला समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment