
सोनाखान, 4 दिसंबर 2025: शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनाखान में आज एड्स जागरूकता दिवस और राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथियों के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल, जिला बलौदा बाजार-भाटापारा से श्री राजेश कुमार देवांगन (लैब टेक्नोलॉजिस्ट), श्री घनेश्वर प्रसाद पटेल (एड्स सलाहकार) और श्री हरि शंकर वर्मा (टी.बी. मितान) उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को एड्स के विषय में व्यापक जानकारी दी। उन्होंने इसके संक्रमण के तरीके, रोकथाम और बचाव के उपायों को विस्तारपूर्वक समझाया। छात्रों एवं स्टाफ की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
एड्स जागरूकता सत्र के पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी श्री सनत कुमार साहू के नेतृत्व में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई-सफाई का कार्य करते हुए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश दिया।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों, स्टाफ और छात्रों के सहयोग को सराहते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सजगता बढ़ाते हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी प्रबल करते हैं।