दीपका पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ — 14 बाइक और SECL के 6 रोलर बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

TEJASWI NATH SONI

November 19, 2025

दीपका थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी और SECL खदान से रोलर चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से 14 चोरी की मोटरसाइकिल और 6 चोरी किए गए SECL रोलर बरामद किए हैं। इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

मामला अपराध क्रमांक 405/2025, धारा 303(2), 317(2), 3(5) BNS के तहत दर्ज किया गया है।

 

 

 

मुख्य आरोपी पर 10 प्रकरणों में वारंट

 

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी जयसिंह पटेल शामिल है, जो विभिन्न थानों में दर्ज 10 अलग-अलग अपराधों में वांछित था।

 

अन्य गिरफ्तार आरोपी हैं—

 

अनस खान

 

शिवचरण

 

रामप्रसाद रोहिदास

 

लालजी यादव

 

इमरान अंसारी

 

सुनील देवार

 

 

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

 

 

 

कैसे हुआ खुलासा?

 

प्रार्थी मोहम्मद असलम ने दीपका SECL खदान से रोलर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही जयसिंह पटेल को हिरासत में लिया।

 

पूछताछ में आरोपी ने—

 

SECL खदान से रोलर चोरी

 

दीपका, कुसमुंडा और सर्वमंगला क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी

की बात स्वीकार की।

 

 

उसके मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 14 मोटरसाइकिल और 6 रोलर को जब्त किया।

 

 

 

जप्त सामग्री

 

पुलिस द्वारा जब्त की गई 14 मोटरसाइकिलों में—

Hero Pleasure, Honda Activa, Hero Passion Pro, Bajaj Pulsar, Honda Shine, Splendor NXG, Discover, TVS Star City सहित विभिन्न मॉडल शामिल हैं।

सभी वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर का विधिवत सत्यापन किया गया है।

 

 

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर,

नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक

के निर्देशन में की गई।

 

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

 

दीपका पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस आगे भी ऐसे संगठित गिरोहों के विरुद्ध अभियान जारी रखेगी।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment