समाधान सेल की सक्रियता से बड़ी कार्रवाई — सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

TEJASWI NATH SONI

November 7, 2025

बलौदाबाजार, 7 नवम्बर 2025।
जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए “समाधान सेल” लगातार प्रभावी भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने खोरसी नाला रोड किनारे अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सूचना “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेन्द्र कुमार धृतलहरे (उम्र 29 वर्ष), निवासी ग्राम सरकीपार, थाना पलारी के रूप में की गई है।

पुलिस ने आरोपी से ₹3200 कीमत की 32 पाव देशी मसाला शराब बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान और अपराधियों की धरपकड़ के लिए “समाधान सेल” लगातार सक्रिय है। इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से नागरिक किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, शिकायत या सूचना व्हाट्सएप या कॉल के जरिए दे सकते हैं।


🔹 आरोपी का विवरण

नाम: नरेन्द्र कुमार धृतलहरे
उम्र: 29 वर्ष
निवासी: ग्राम सरकीपार, थाना पलारी
जप्त सामग्री: ₹3200 मूल्य की 32 पाव देशी मसाला शराब

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment