“समाधान सेल” की मदद से अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 35 पाव देशी मसाला शराब जब्त

TEKRAM KOSLE

October 31, 2025

रिपोर्टर टेकराम कोसले

Masb news

बलौदाबाजार, 31 अक्टूबर 2025। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित “समाधान सेल” के माध्यम से मिली गोपनीय सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर प्राप्त सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने ग्राम रिसदा रोड, बलौदाबाजार क्षेत्र में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी तारणी सिंह मरकाम (45 वर्ष), निवासी ग्राम देवरी को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹3500 मूल्य की 35 पाव देशी मसाला शराब जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा जिले में आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत नागरिक व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर किसी भी प्रकार की शिकायत या आपराधिक गतिविधि की जानकारी दे सकते हैं।

“समाधान सेल” के माध्यम से पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।

 

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment