बया. -: वनाँचल क्षेत्र सोनाखान अंतर्गत कांग्रेस कमेटी बया मंडल अध्यक्ष अनुसूईया प्रमोद साहू क़े नेतृत्व में आज बया मंडल अंतर्गत संगठन का महत्वपूर्ण बैठक ग्राम बया में रखा गया जिसमें कांग्रेस क़े वरिष्ठ कार्यकर्त्ता, कर्मठ कार्यकर्त्ता व युवा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनुसूईया साहू ने खड़े होकर क़े सभी उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का सम्मान किया व आभार प्रकट किया।बैठक में सेक्टर, बूथ क़े कार्यकारिणी क़े संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा हुई उपरांत नियुक्ति कि प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्त्ताओं कि अधिक से अधिक उपस्थिति हो इसके संदर्भ में हमने सभी से बैठक में उपस्थिति हेतु आग्रह किया गया था।
अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद साहू ने कहा कि बैठक मनीराम पंकज प्रदेश सचिव अनुसूचित जाती कांग्रेस क़े निज निवास पर आयोजित किया गया था एवं सभी कार्यकर्त्ताओं को इसकी सूचना लगभग एक सप्ताह पूर्व से दी गई थी ताकि वरिष्ठ जनों कि उपस्थिति सुनिश्चित कि जा सके।
बैठक में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष अनुसूईया प्रमोद साहू, गीता बाई साहू संगठन सचिव तहसील साहू समाज सोनाखान,संतोष दीवान राष्ट्रीय समन्वयक अनुसूचित जनजाति कांग्रेस, मनीराम पंकज प्रदेश सचिव अनुसूचित जाती कांग्रेस, संजय गोयल विधायक प्रतिनिधि, किशोर साहू तहसील अध्यक्ष साहू समाज सोनाखान एवं विधायक प्रतिनिधि,मोहित चौधरी पूर्व मंडी अध्यक्ष बया, पंडेवा चौहान पूर्व सरपंच कोरकूटी, संजय सुमन चौहान सोशल मिडिया संयोजक, वीरेन्द सेन युवा कांग्रेसी नेता, भूपेश दीवान पूर्व उपसरपंच अमरुवा,नंद कुमार पटेल पूर्व उपसरपंच राजादेवरी,कुबेर बरिहा सचिव मंडल कांग्रेस बया,हरिचंद चौधरी,सहानु दिवान, रेखराम यादव, अजय डड़सेना, सोनू साहू, लाला साहू, टिकम ठाकुर, राजकुमार निषाद, परमानंद ठाकुर, विजय ठाकुर सरिखे कांग्रेसी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।