ग्राम पंचायत मोतीपुर का उप सरपंच का बागडोर समीर कैवर्त्य को मिला।

MOTI LAL

March 12, 2025

बलौदा बाजार। आज जिले के कसडोल विकासखंड के ग्राम पंचायत मोतीपुर में उप सरपंच का चुनाव हुआ।जिसमें निर्वाचित पंचों से उप सरपंच के लिए समीर कैवर्त्य को चुना। समीर छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। समीर कैवर्त्य को ग्राम पंचायत मोतीपुर के पंचों द्वारा और ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत का उप सरपंच निर्वाचित किया है। ग्राम पंचायत मोतीपुर में कई दिग्गज नेता होने के बाद भी इस बार ग्राम पंचायत में युवा को मौका दिए, इसमें उप सरपंच समीर कैवर्त्य का संघर्षशील और जुझारू व्यक्तित्व मददगार रहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता में होगा। ग्राम पंचायत में मूलभूत सुविधाओं को लेकर विशेष रूप से प्रयास करेंगे। ग्राम पंचायत के रूके हुए कार्य को आगे बढ़ाएंगे ” समीर कैवर्त सामाजिक कार्य में निरंतर लगे रहते है,वे जनसेवा का भाव रखते है और हर परिस्थिति का सामना हंसकर करते है,समीर ने कहा कि मैं अपने गांव के विकास के लिये राजनीति में आया हूं और इसके लिए मैं निस्वार्थ भाव से सेवा दूंगा उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने समस्त ग्रामवासियों मार्गदर्शक गुरुजनों माता पिता और अपने मित्रता को दिया ग्राम पंचायत मोतीपुर के निर्वाचित सरपंच और पंचों ने उसे उप सरपंच बनने की बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना किए।

प्रमुखरूप से सरपंच पार्वती राजेश ध्रुव,
समस्त नव निर्वाचित पंच, रतन लाल केवट, गोकुल यादव, खिलेश्वरी साहू, मीना कैवर्त, पूर्णनद साहू, गणेश कैवर्त, रामकुमार, लक्ष्मी वर्मा, सत्यवती और ईश्वर यादव उपस्थित रहे।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “ग्राम पंचायत मोतीपुर का उप सरपंच का बागडोर समीर कैवर्त्य को मिला।”

Leave a Comment