
कलेक्टर श्री दीपक सोनी के आदेशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी के निर्देशानुसार दीपावली पर्व के अवसर पर आयुष्मान महोत्सव और व्यावंदन योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड सर्वे एवं पंजीयन कार्य कसडोल क्षेत्र में निरंतर जारी है।
इसी क्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविशंकर अजगल्ले ने स्वयं हितग्राहियों के घर जाकर आयुष्मान कार्ड का वितरण किया और ग्राम भ्रमण के दौरान मितानिनों से सर्वे एवं पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने गांव में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि जो पात्र नागरिक अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए हैं, वे शीघ्र ही पंजीयन कराकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।
इस अभियान में मितानिनों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि व्यावंदन आयुष्मान योजना का लाभ प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक और प्रत्येक घर तक पहुँचे, जिससे किसी भी जरूरतमंद को चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहना पड़े।