मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल, सामाजिक मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा

SARJU PRASAD SAHU

October 15, 2025

बलौदाबाजार लवन। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को समाज संबंधित लंबित घोषणाओं और मांगों से अवगत कराया।प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के शपथग्रहण समारोह में राजधानी रायपुर स्थित कार्यालय सह बहुदेशीय सामाजिक भवन के लिए 1 करोड़ तथा सतनाम धर्मशाला मड़वा के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की गई थी, जिनकी राशि शीघ्र जारी की जाए। साथ ही 10वीं और 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 5-5 हजार रुपये स्वेच्छानुदान देने का अनुरोध किया गया।प्रतिनिधि मंडल ने बलौदाबाजार आगजनी प्रकरण में निर्दोष लोगों को राहत प्रदान करते हुए उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग की। इसके अलावा रायपुर खुशबू गार्डन के लिए पूर्व की 25 लाख रुपये की घोषणा तथा महासमुंद के लिए स्वीकृत 50 लाख रुपये की राशि पुनः जारी करने और निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया गया। समाज के कुछ अधिकारियों के नियम विरुद्ध स्थानांतरण को संशोधित किए जाने का भी निवेदन किया गया।मुलाकात के दौरान सतनाम संदेश पत्रिका तथा अन्य सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।प्रतिनिधि मंडल में एल एल कोशले, मोहन बंजारे, श्यामजी टांडे, बी आर बंजारे, चतुर्वेदी, विजय कुमार टंडन, रमेश बंजारे (रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष), मनोज बंजारे (रायपुर शहर अध्यक्ष), नरोत्तम घृतलहरे (महासचिव), मोहन बंजारे (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष), हेमंत भारद्वाज, सुशील बंजारे, विजय बांधे और कृष्णा कोशले सहित प्रमुख लोग उपस्थित थे।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल, सामाजिक मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा”

Leave a Comment