State President: सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति में फिर जयबहादुर बंजारे का दबदबा, आठवीं बार बने प्रदेशाध्यक्ष

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

October 13, 2025

रायपुर। सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति रायपुर (छत्तीसगढ़) की बैठक रविवार दोपहर 1 बजे समिति मुख्यालय दोंदेकला में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी पदों पर एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव किया गया। इस अवसर पर जयबहादुर बंजारे लगातार आठवीं बार सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष चुने गए।
प्रदेशाध्यक्ष जयबहादुर बंजारे ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से संस्था लगातार समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने बताया कि बीते 25 वर्षों से समिति ने समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया है।
समिति के संरक्षक सरजुप्रसाद घृतलहरे, फूलचंद घृतलहरे, अध्यक्ष जयबहादुर बंजारे, उपाध्यक्ष दिनेश खूंटे, पृथ्वीराज बघेल, महिला उपाध्यक्ष सुश्री अंजलि बरमाल, महासचिव रमेश बंजारे, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार बरमाल, मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता महेश ढीढी, सह सचिव राजमहंत बद्री प्रसाद टंडन, महेश घृतलहरे, कार्यकारिणी सदस्यों में डी.डी. भारती, पप्पू बंजारे, रेशम लाल घृतलहरे, जितेंद्र चेलक, मंगल दास बारले, सुभाष कोसरे, खिलावन बघेल, श्रीमती शकुन्तला बंजारे, श्रीमती चम्पा देवी गेंदले, श्रीमती अनिता गुरुपंच, डॉ. सुनीता सोनवानी, श्रीमती गिरिजा पाटले, श्रीमती सुशीला सोनवानी, श्रीमती सपन लक्ष्मी भारती, श्रीमती द्रौपती जोशी, श्रीमती निशा ओगरे एवं चित्रा जांगड़े को चुना गया।

उक्त जानकारी प्रदेशाध्यक्ष जयबहादुर बंजारे एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी महेश ढीढी ने दी।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

2 thoughts on “State President: सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति में फिर जयबहादुर बंजारे का दबदबा, आठवीं बार बने प्रदेशाध्यक्ष”

Leave a Comment