राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत प्रारंभिक स्तर पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित
छुरा/ गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने हेतु प्रतिवर्ष राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर के निर्देशन एवं जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में चरणबद्ध रूप से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन हेतु सहायक कार्यक्रम समन्वयक विल्सन पी थामस, जिला नोडल ज्ञानेन्द्र शर्मा, कपिल सिन्हा, अर्जुन धनंजय सिन्हा, जिला कार्यालय से देवेन्द्र सिंह आसनी, चंद्रहास साहू, टाकेश्वरी साहू द्वारा व्यवस्थित रूप से रूपरेखा तैयार की गई है। समन्वयक शंकर लाल यदु ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मानकों के अनुरूप बच्चों के गणित एवं विज्ञान में रुचि विकसित करने के उद्देश्य से संकुल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता रखा गया। बच्चों ने समस्या समाधान, सूझबूझ के प्रश्नों का त्वरित जवाब प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य विनोद कुमार देवांगन ने कहा कि बाल प्रतिभाओं के वैज्ञानिक दृष्टिकोण में अभिवृत्ति हेतु यह एक उचित माध्यम है।
ऐसे आयोजनों से बच्चों के मनःस्थिति में जानने, समझने, मूल बातों पर वैज्ञानिक चिंतन की क्षमता का विकास होता है। प्रधान पाठक मंगलमूर्ति सोनी निर्णायक रहे। तार्किक प्रश्नों के साथ कार्यक्रम का संचालन जिला नोडल अर्जुन धनंजय सिन्हा ने किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। जिला नोडल अर्जुन धनंजय सिन्हा एवं निर्णायक मंगलमूर्ति सोनी को भी मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। संकुल स्तर पर आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा के छात्र बिनय कुमार प्रथम, यशराज सिन्हा द्वितीय एवं फाल्गुनी यादव तृतीय स्थान प्राप्त किए। संकुल से चयनित प्रतिभागी जोन स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मिथलेश ठाकुर, प्रधानपाठक चेतन दास कोसले, शबीना नाज़, भुनेश्वरी दीवान सम्मिलित हुए। इसी तरह संकुल केंद्र छुरा ब में समन्वयक खोरबाहरा निषाद, जिला नोडल अर्जुन धनंजय सिन्हा, विकासखंड नोडल सुदामा प्रसाद लोधी, डी श्रीदेवी द्वारा क्विज प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। जिसमें दीक्षा सिंह निराला प्रथम, फ़लेश्वरी सूर्यवंशी द्वितीय, चेतना कंवर तृतीय स्थान प्राप्त किए। सभी विजेताओं को विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले, बीआरसी हरीश देवांगन, शिक्षाविद् के.आर. सिन्हा, एस.आर.निषाद, बीएल तारक, उख़राज ध्रुवा, प्राचार्य एन. सी. साहू, के.के. साहू, प्रधानपाठक निर्भय राम ठाकुर, मुरारी राम देवांगन, रोहित नेताम, उमेश कुमार ढीढी, चंद्रभूषण निषाद, सुशील कुमार पांडे, पूनम सोनी, शीतल चंद्राकर, विभा चंद्राकर, करुणा वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
बढ़ते कदम छत्तीसगढ़