कसडोल युका ने जल समस्या को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

SARJU SAHU

June 2, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

कसडोल -: भावेश यादव के नेतृत्व में जल समस्या को ले कर नगर पंचायत कसडोल में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

भावेश यादव ने बताया कि वार्ड 14 व 15 स्थित सोलर पैनल पंप पिछले महीने से खराब हो चुका है लगातार लोग भीषण गर्मी में पानी की समस्या से लोग जूझ रहे है यह पम्प नगर के सब्जी बाजार में लगा हुआ जिसमें मोहल्ले के साथ साथ बाहर से सब्जी बेचने व आने जाने वाले लोग इसका अधिक उपयोग करते है लेकिन अभी तक नगर पंचायत के अधिकारियों , अध्यक्ष व पार्षदों द्वारा किसी का ध्यान आकर्षित नहीं है भावेश यादव ने कहा है कि अगर यह पम्प दिए गए समय के भीतर ठीक नहीं कराया जाता है तो युवा कांग्रेश व सभी मोहल्ले वासियों के साथ नगर पंचायत का घेराव किया जाएगा । मुख्य रूप से ज्ञापन में अनुराग साहू, धनंजय, जीतू,दीपक, कुनाल,किशन, आकाश,अमर आदि सभी साथी उपस्थित रहे ।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment