🚨 “ऑपरेशन आघात” के दो माह पूर्ण — मादक पदार्थों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨

TEKRAM KOSLE

March 30, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

रायगढ़, 29 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” ने दो माह में ही जिले में अवैध नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। 26 जनवरी को पदभार ग्रहण करने के साथ ही एसएसपी ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसका असर अब साफ दिखाई दे रहा है।
पिछले दो माह (26 जनवरी से 26 मार्च) के दौरान रायगढ़ पुलिस ने जिलेभर में सुनियोजित एवं व्यापक कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों के खिलाफ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
🔹 प्रमुख उपलब्धियां
2845 लीटर अवैध शराब जब्त
100 किलो गांजा बरामद
2963 किलो अफीम की जप्ती
कुल मिलाकर करीब ₹4 करोड़ 50 लाख मूल्य के मादक पदार्थ जब्त
🔹 कार्रवाई का दायरा
394 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
अवैध परिवहन में उपयोग किए जा रहे 24 वाहन जब्त
21 दुपहिया
3 चार पहिया
🔹 आमजन से सहयोग की अपील
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि आपके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि — विशेषकर नशे से जुड़ी — संचालित हो रही हो, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया है, ताकि लोग सीधे सूचना साझा कर सकें।
🔹 एसएसपी का संदेश
“ऑपरेशन आघात लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता का सहयोग मिलेगा तो इसे पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।”
छत्तीसगढ़ पुलिस (आईजीपी बिलासपुर रेंज) के मार्गदर्शन में चल रहा यह अभियान न केवल अपराधियों के खिलाफ सख्ती दिखा रहा है, बल्कि समाज में सुरक्षा और जागरूकता का संदेश भी दे रहा है।

संपादक { समाचार }

Share this content:

Leave a Comment