पोर्टर: विष्णु कुमार यादव
कोरबा । हनुमान जयंती के पावन अवसर पर पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम उतरदा के लोटनापारा बजरंग चौक एवं रेलडबरी बरपारा में नव-निर्मित मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। बरपारा में महेंद्र कुमार कौशिक द्वारा अपने दादा अध्धुराम कौशिक एवं दादी सुमरीत बाई कौशिक की आस्था को साकार करते हुए मंदिर का निर्माण कराया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बना।
इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल के छोटे भाई भुनेश्वर प्रसाद पटेल, पूर्व सरपंच ओंकार सिंह, सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर सिंह मरावी, एनएसयूआई (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा कमलेश साहू, चंद्रप्रकाश साहू, राजेंद्र कैवर्त, आसाराम कौशिक, अशोक कौशिक, शंकर कौशिक, उमेदराम कौशिक सहित ग्राम पंचायत के पंच लक्ष्मण पटेल, सतपाल सिंह नेटी, प्रेम वरकड़े, विजय कुमार कश्यप एवं नकुल पटेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई इस प्राण प्रतिष्ठा से पूरे क्षेत्र में धार्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्ति भाव से ओतप्रोत वातावरण ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और सामूहिक आस्था की मजबूत मिसाल प्रस्तुत की।